छपरा, जुलाई 7 -- Chapra News: बाल _ बाल बचे छात्र और शिक्षक सबलपुर बतरौली प्राथमिक विद्यालय में चल रही त्रैमासिक परीक्षा के दौरान हुई घटना सोनपुर। सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बतरौली में मंगलवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब विद्यालय भवन का जर्जर हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय विद्यालय में दर्जनों छात्र - छात्राएं और शिक्षक मौजूद थे । छात्रों की त्रैमासिक परीक्षा चल रही थी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: विद्यालय परिसर बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, गेट पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणीविद्यालय की जर्जर स्थिति शिक्षकों की सतर्कता और बच्चों को समय रहते स्कूल से बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा देने के कारण बड़ी घटना टल गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार एवं शिक्षकों का कहना है कि सबलपुर बतरौली प्राथमिक विद्यालय भवन...