Chapra News: सेवा साधक अवार्ड से सम्मानित हुए राजेंद्र कॉलेज के छात्र रुपेश निषाद
छपरा, अक्टूबर 3 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। राजेंद्र महाविद्यालय छपरा के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के छात्र व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक रुपेश कुमार निषाद को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'सेवा साधक अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया। यूथ फॉर सेवा बिहार के तत्वावधान में एक एवं दो अक्टूबर को आरा में आयोजित दो दिवसीय रेजिडेंशियल कैंप में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से समाजसेवी शामिल हुए। रुपेश को यह सम्मान मुख्य अतिथि पद्मश्री भीम कुमार भावेश, आरा की महापौर इंदु देवी, यूथ फॉर सेवा बिहार के समन्वयक आनंद कुमार सहित अन्य अतिथियों ने प्रदान किया। संस्था की ओर से उनके सामाजिक कार्यों, जनजागरूकता अभियानों और समाजहित में सक्रिय योगदान की सराहना की गई।
दुर्घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.