छपरा, अगस्त 6 -- Chapra News: फोटो 13: गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन कैंपस में एक साथ खड़े प्रतिनिधि मंडल छपरा, एक संवाददाता। बिहार राज्य अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के बैनर तले जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. हरिमोहन कुमार के नेतृत्व में बिहार के राज्यपाल से मुलाकात कर अतिथि सहायक प्राध्यापकों के सेवा समायोजन व सेवा सुरक्षा की मांग की है।

राज्यपाल से मुलाकात प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि विश्वविद्यालयों में वर्षों से कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापक उच्च शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। लेकिन अब तक उनकी सेवा समायोजन और सेवा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। प्रतिनिधि मंडल ने अतिथि सहायक प्राध्यापकों के हितों की रक्षा के लिए शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आग्र...