Chapra News: सेवानिवृत्त शिक्षक गोरखनाथ सिंह के निधन पर शिक्षा जगत में शोक
छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: भेल्दी। अमनौर प्रखंड की कटसा पंचायत स्थित रामचक गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक गोरखनाथ सिंह (95) का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे छपरा हिन्दुस्तान कार्यालय के पत्रकार प्रवीण कुमार के दादा थे। अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। ग्रामीणों ने उन्हें सरल, अनुशासित और शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद किया।
मढ़ौरा थाना क्षेत्र में अवैध निकासी खाते से 60 हजार की अवैध निकासी, थाने में शिकायत मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आटा गांव निवासी एक व्यक्ति के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.