Chapra News: सीओ समेत कई पद रिक्त, लोगों को हो रही परेशानी
छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड में अंचल अधिकारी (सीओ) सहित कई महत्वपूर्ण पद रिक्त रहने से लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंचल अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली है और फिलहाल पानापुर के सीओ को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का पद लंबे समय से रिक्त है। सांख्यिकी पदाधिकारी का पद भी कई वर्षों से खाली पड़ा है, जिसका प्रभार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया है। इन पदों के रिक्त रहने से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने सहित कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
प्रशासनिक परेशानियाँ अंचल कार्यालय में सीआई का पद भी वर्षों से खाली है, जिससे भूमि विवादों के निपटारे में देरी हो रही है। रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.