छपरा, नवम्बर 10 -- अस्पताल निरीक्षण और आरोपित की गिरफ्तारी Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। निजी अस्पतालों के संचालन की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल के लिए मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी अचानक मांझी पहुंचे। उन्होंने बलिया मोड़ स्थित रेणुका हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों के उपचार से संबंधित इंतजामों का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन से संचालन के लिए आवश्यक निबंधन, मान्यता व अन्य जरूरी कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया। सिविल सर्जन ने संबंधित दस्तावेजों की जांच कर निर्धारित मानकों के अनुरूप अस्पताल का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने को कहा, ताकि अस्पताल की व्यवस्थाओं की विधिवत जांच की जा सके। सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौध...