Chapra News: सिक्सलेन सड़क के निर्माण से क्षेत्र में होगा विकास
छपरा, अगस्त 12 -- Chapra News: दरियापुर। सिक्सलेन सड़क के निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा। खास कर दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों की माली हालत सुधर जाएगी। जदयू के जिला सचिव अलबेला राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार ने शेरपुर दिघवारा सिक्सलेन पुल से मटिहान,धर्मांगत,रामपुर जैती,जैतीपुर,महारथा होते हुए एक नई सिक्सलेन सड़क के निर्माण का निर्णय लिया है। इसका सर्वे फिलहाल चल रहा है। सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र का चतुर्दिक विकास होगा।
सड़क निर्माण पर जन प्रतिक्रिया जदयू नेता ने कहा है कि इस सिक्सलेन सड़क में हमारी भी कीमती जमीन अधिगृहित की जा रही है लेकिन मुझे खुशी है। अन्य ग्रामीणों को भी विरोध का कार्य छोड़ कर सरकार का साथ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.