छपरा, अगस्त 28 -- Chapra News: सोनपुर। सावन की पूर्णिमा पर शुक्रवार को यहां के गंगा-गंडक नदियों के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर बाबा हरिहर नाथ मंदिर समेत विभिन्न मठ- मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना की। जगह-जगह भजन- कीर्तन के अलावा चारो ओर हर-हर बम-बम के उदघोष से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। यह भी पढ़ें- Ara News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार, लिया रक्षा का वचनगंगा-गंडक नदियों में स्नान सोनपुर प्रखंड के सबलपुर समेत अन्य दियारा इलाके में बाढ़ का पानी फैल जाने के बाद भी गंगा - गंडक नदी के कालीघाट, पुल घाट, गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम घाट, सवाइच घाट आदि के सामने स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की अहले सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी थी। हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने गंगा और गंडक नदियों में गोते लगाकर हरहर महादेव का जयघोष किय...