छपरा, अक्टूबर 17 -- मतदान सामग्री का सुरक्षित डिस्पैच Chapra News: कड़ी सुरक्षा के बीच अधिकारियों को सौंपी गई सामग्री चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के पालन पर जोर फोटो 60 शनिवार को मतदान सामाग्री का मिलान करते अधिकारी व कर्मी छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को चार जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान के लिए मतदान सामग्री और मतपत्रों का डिस्पैच किया गया। निर्धारित सूची के अनुसार सामग्री का मिलान करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित जिलों के प्राधिकृत अधिकारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने-अपने जिले के लिए रवाना हुए। निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त मनीष कुमार के निर्देश ...