छपरा, सितम्बर 11 -- Chapra News: पंचायतों की सीमा तय करने की डेडलाइन समाप्त अब दावा-आपत्ति के बाद जारी होगा अंतिम नक्शा न्यूमेरिक 2011 की जनगणना को परिसीमन का बनाया गया है आधार छपरा, नगर प्रतिनिधि। संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत सारण में पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

पंचायत परिसीमन प्रक्रिया का कार्यान्वयन राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायती राज विभाग की तय समय-सीमा के अनुसार 10 सितंबर तक जिले की 318 पंचायतों में शामिल राजस्व गांवों की सीमाएं ऑनलाइन पंचायत परिसीमन एप के माध्यम से तय कर दी गई हैं। अब परिसीमन के प्रारूप पर दावा-आपत्ति ली जाएगी। आपत्तियों के निपटारे के बाद पंचायतों की अंतिम सीमा और संरचना जारी की जाएगी। इसके बाद ही चुनाव से जुड़ी अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।पंचायत परिसीमन का आधार वर्ष 2011 की जन...