छपरा, अक्टूबर 8 -- भूमि विवाद पर पुलिस टीम पर हमला Chapra News: सारण में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल रोड़ेबाजी में गौरव कुमार को लगी चोट, सरकारी हथियार छीनने की कोशिश का आरोप; अतिरिक्त बल पहुंचने पर शांत हुआ मामला छपरा। अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगाढ़ा गांव में भूमि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर गुरुवार को लोगों ने रोड़ेबाजी कर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पुलिस टीम के एक सिपाही गौरव कुमार जख्मी हो गए। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने सरकारी हथियार छीनने का भी प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया, जिसके पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई। विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस मौके पर पहुंचते ही शुरू हुई रोड़ेबाजी : पुलिस को रामगाढ़ा गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद होने की सूचना मिल...