छपरा, सितम्बर 28 -- Chapra News: डीएम ने संबंधित बीडीओ- सीओ व कार्यपालक पदाधिकारी को दिया निर्देध नगर निकायों के गठन व विस्तार पर आपत्तियों की होगी समीक्षा पेज चार की सेकेंड लीड फोटो नगर निगम छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में नगर निकायों के गठन, उत्क्रमण और क्षेत्र विस्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से प्राप्त आपत्तियों और नए प्रस्तावों पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर संबंधित पदाधिकारियों को दो दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने इसुआपुर, एकमा, लहलादपुर, सोनपुर, नगरा, मांझी और बनियापुर से जुड़े प्रस्तावों की नियमानुसार जांच कर स्पष्ट अनुशंसा व मंतव्य के साथ रिपोर्ट देने को कहा है। प्रतिवेदन...