छपरा, सितम्बर 21 -- Chapra News: शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने और गैर शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियोजन पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण में शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने और शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियोजित किए जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।

कार्रवाई का विवरण जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण की प्रशासनिक शाखा से जारी अलग-अलग आदेशों के तहत छह शिक्षकों और एक ऑपरेटर का प्रतिनियोजन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। संबंधित शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नगरा के प्रधानाध्यापक की ओर से शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने की सूचना दिए जाने के बाद दो शिक्षकों का प्रतिनियोजन समाप्त किया गया। कंप्यूटर शिक्षक प्रभु नारायण को जिला ...