Chapra News: सारण के नौ प्रखंडों में बीईओ का अतिरिक्त प्रभार, डीईओ ने जारी किया आदेश
छपरा, जुलाई 21 -- Chapra News: छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सारण जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) के रिक्त पदों के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हो, इसे देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने नौ प्रखंडों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में सेवानिवृत्ति व स्थानांतरण के कारण रिक्त हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
बीईओ के कार्यों का निष्पादन संबंधित अधिकारियों को अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त आवंटित प्रखंड में बीईओ के कार्यों का भी निष्पादन करना होगा। आदेश के तहत छपरा सदर, जलालपुर, तरैया, पानापुर, बनियापुर, मकेर, मढ़ौरा, रिविलगंज और सोनपुर प्रखंडों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.