छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: डीएम ने 17 जुलाई तक योगदान सुनिश्चित करने का दिया निर्देश 29 -30 जून को बड़े पैमाने पर लिपिकों का हुआ था तबादला छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण समाहरणालय संवर्ग के 182 लिपिकों के प्रशासनिक हित में किए गए बड़े पैमाने पर स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश में जिला प्रशासन ने आंशिक संशोधन किया है।

स्थानांतरण और पदस्थापन में बदलाव जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को संशोधित आदेश जारी कर कुछ लिपिकों के पदस्थापन एवं प्रतिनियुक्ति में बदलाव करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें कार्यमुक्त कर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। प्रशासन का उद्देश्य सभी कार्यालयों में कार्य व्यवस्था को सुचारु और संतुलित बनाए रखना है।

संशोधित आदेश की विशेषताएं डीएम की ओर से जारी संशोध...