छपरा, जुलाई 8 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड की गोबरहीं पंचायत के साधपुर गांव में करोड़ों रुपये की लागत से 33/11 केवी क्षमता वाले पावर सब स्टेशन (पीएसएस) का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

परियोजना का लाभ इस परियोजना के पूरा होने से ताजपुर सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है और उन्हें वर्षों पुरानी बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सिविल एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि इस परियोजना का टेंडर वर्ष 2025 नंबर में हुआ था।

निर्माण कार्य की प्रगति निर्माण कार्य का जिम्मा पॉलिकॉब इंडिया लिमिटेड को दिया गया है। वर्तमान में पावर सब स्टेशन की चहारदीवारी के निर्माण क...