छपरा, अक्टूबर 8 -- बच्ची से छेड़खानी के आरोप में वृद्ध गिरफ्तार Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के आरोप में 60 वर्षीय वृद्ध को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और मुहल्ले के लोगों ने वृद्ध की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया और गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि बच्ची दो दिन पूर्व अपने मामा के घर आई थी। बुधवार की शाम वह गांव की ही एक दुकान से बिस्किट खरीदने गई थी। आरोप है कि दुकान से लौटने के दौरान वृद्ध ने उसे प्रलोभन देकर अपने पास बुलाया। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़खानी की। घर लौटने के बाद बच्ची ने अपनी मां से पेट में दर्द की शिकायत की। परिजनों द्वारा पूछताछ किए जाने पर बच्ची न...