छपरा, अगस्त 9 -- Chapra News: कृपया पटना को दिखा लें एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य अमनौर, एक संवाददाता। अमनौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह सात वर्षीया बच्ची के साथ कथित छेड़खानी एवं दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटनास्थल का जायजा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष आलोक कुमार एवं एसआई राकेश झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित व्यक्ति घर में ताला बंद कर फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एफएसएल जांच टीम की उपस्थिति पुल...