Chapra News: साइबर ठगी कर खाते से 1.13 लाख रुपये निकाले, पुलिस से शिकायत
छपरा, अक्टूबर 15 -- Chapra News: लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मुरारपुर गांव के पंकज कुमार राय ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के माध्यम से साइबर ठगी कर क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से करीब 1.13 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ता पंकज कुमार ने बताया कि 10 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल और संदेश आने लगे। इसके बाद उनका मोबाइल काम करना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उनके क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से कुल 1,13,427.50 रुपये की निकासी कर ली गई। जनता बाजार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.