छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: जिले की विभिन्न पंचायतों में शिवर में जुटे लोग सरकारी योजनाओं की भी दी गयी जानकारी, लाभ उठाने की अपील चकहन पंचायत में 60 मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ निष्पादन फोटो- 17- इसुआपुर के चकहन पंचायत सरकार भवन में बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए विधायक जनक सिंह, मंच पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि कुणाल यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि डब्लू ओझा, जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार चौधरी व अन्य। इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की चकहन पंचायत सरकार भवन परिसर में बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, बिजली, नल-जल, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 60 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

सहयोग शिविर की...