छपरा, जुलाई 1 -- Chapra News: कम रेटिंग वाले मामलों की होगी व्यक्तिगत समीक्षा

कम रेटिंग वाली शिकायतों की समीक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के निपटारे पर बल छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने सहयोग पोर्टल पर दर्ज आवेदनों के निष्पादन की गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया है। बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की प्रगति और उनके निष्पादन की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल आवेदनों का निस्तारण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण और आवेदक की संतुष्टि के अनुरूप समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

आवेदनों की प्राप्ति एवं निस्तार...