छपरा, अक्टूबर 27 -- Chapra News: पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिये। गृहस्वामिनी जानकी देवी को मंगलवार की सुबह नींद से जागने पर चोरी की जानकारी मिली। कमरे में बिखरा सामान और बक्से का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गये। बताया जाता है कि स्वर्गीय चंदेश्वर राय की पत्नी जानकी देवी घर में अकेली रहती हैं। उनका अविवाहित पुत्र बाहर एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार की रात जानकी देवी घर के बरामदे में सोई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, जानकी देवी के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन मकान में वेंटिलेटर नहीं लगा था। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और वेंटिलेटर ...