छपरा, अगस्त 6 -- Chapra News: फोटो - 17 मढ़ौरा के सलीमापुर में गुरुवार को एक डीलर की दुकान पर सर्वर फेल होने के कारण प्रतीक्षारत उपभोक्ता मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र में अगस्त माह के राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन का सर्वर लगातार ठप रहने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

सर्वर से संबंधित समस्या सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण बड़ी संख्या में कार्डधारियों को राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं और डीलरों दोनों की परेशानी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न लेने के लिए सुबह से ही विभिन्न पीडीएस दुकानों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी ई-पॉस मशीन में सर्वर नहीं आने के कारण कई उपभोक्ताओं को बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। काफी देर तक प्रया...