Chapra News: सर्पदंश से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
छपरा, अगस्त 20 -- Chapra News: अमनौर। अमनौर थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव में बुधवार की शाम सांप के डंसने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान झखड़ा गांव निवासी मदन राय के इकलौते पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पीयूष बुधवार की दोपहर घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी किशोर ने घर पहुंचकर परिजन को दी। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए आसपास के चिकित्सकों के पास ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध हो जा रही थी। तीन बहनों के बीच इकलौते भाई की मौत से परिवार पर दुखों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.