छपरा, जुलाई 24 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। रिविलगंज के सेमरिया श्मशान घाट के समीप सरयू नदी तट से शुक्रवार को डायल-112 पुलिस ने एक मोर बरामद किया। मालूम हो कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के रहने वाले युवा सुमित सागर और और अन्य श्मशान घाट पर गए थे l पुलिस को सूचना दी थी कि नदी किनारे पानी के पास एक मोर विचरण कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मोर को सुरक्षित बरामद कर रिविलगंज थाने ले आई। राष्ट्रीय पक्षी मोर को देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने मोर को फिलहाल सुरक्षित रिविलगंज थाने में रखा है। पुलिस के अनुसार, मोर की उचित देखभाल और सुरक्षित संरक्षण के लिए उसे वन विभाग को सौंपा जाएगा। इस संबंध में वन विभाग को सूचना दे दी गई है। विभाग की टीम के पहुंचने के बाद मोर को उसके...