छपरा, जुलाई 7 -- Chapra News: पेज चार की लीड शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा में सरकार कर रही लगातार काम गोविंदचक सहयोग शिविर में जनता की शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हुआ निदान फोटो 28 मंगलवार को सोनपुर के गोविंद चक में आयोजित सहयोग शिविर का दीप जलाकर शुभारंभ करते डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव व अन्य न्यूमेरिक 40 स्थान पर लगा सहयोग शिविर छपरा, नगर प्रतिनिधि/सोनपुर, एक संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद लोगों को मंगलवार को सोनपुर के गोविंदचक पंचायत भवन तक खींच लाई। मुख्यमंत्री के गोद लिए पंचायत में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ लग गईं। कोई राशन कार्ड बनवाने की आस लेकर पहुंचा था तो कोई पेंशन, जमाबंदी, दाखिल-खारिज, जन्म प्रमाण-पत्र और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड...