छपरा, अगस्त 30 -- Chapra News: एकमा। प्रखंड व थाना क्षेत्र के आमडाढ़ी वार्ड संख्या 12 में सरकारी सड़क पर निर्माण सामग्री व अन्य सामान रखकर आवागमन बाधित करने की शिकायत की गई है।

शिकायत का विवरण पूर्व वार्ड सदस्य विजेंद्र कुमार सिंह ने डीएम, अंचलाधिकारी व बीडीओ को आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके और राहुल सिंह के घर के बीच करीब दो दशक पूर्व सरकारी सड़क का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सड़क पर ईंट, बालू, गिट्टी, बांस व जलावन आदि रखे जाने से रास्ता संकरा हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता ने सामान हटाने की बात कहने पर विवाद व धमकी की आशंका जताते हुए प्रशासन से सड़क की स्थलीय जांच कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। इधर, अंचलाधिकारी ने बताया कि...