छपरा, जुलाई 13 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विनोद आनंद के स्थानांतरण पर सोमवार को आरसीटी भवन में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न हुआ। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि विनोद आनंद ने अपने कार्यकाल में टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों को गति दी। उनकी कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहेगी। जनसेवक राजनारायण प्रसाद तथा शिक्षक प्रकाश रमन ने कहा कि बीडीओ का नेतृत्व, सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर मुखिया सतेंद्र सिंह, बीपीआरओ राजन कुमार, शिक्षक सुनील सिंह, पीयूष तिवारी, शैलेन्द्र राम, सुनील कुमार सैनी, रवि रंजन सिंह, विकास मित्र नीरज कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी प...