छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) की ओर से मंगलवार को मांझी प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय में समेकित मुर्गी पालन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बीच चूजों का वितरण किया गया। योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को वैज्ञानिक तरीके से मुर्गी पालन, चूजों की देखभाल, समय पर टीकाकरण तथा संतुलित पोषण की जानकारी दी गई। लाभार्थियों ने योजना को आजीविका बढ़ाने की दिशा में उपयोगी पहल बताते हुए खुशी जताई। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) ऋषि कुमार ने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसं...