Chapra News: समाहरणालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन कल
छपरा, जुलाई 14 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सारण जिला कांग्रेस कमेटी 16 जुलाई को समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन करेगी। इसकी जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। डॉ. चौधरी ने कहा कि कांग्रेस मंदिरों में कथित चंदा अनियमितताओं तथा धार्मिक संस्थानों पर हमलों के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन चला रही है। उनका आरोप है कि इन मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की कि राम मंदिर सहित सभी धार्मिक संस्थानों में चंदे से जुड़े मामलों की पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.