छपरा, सितम्बर 30 -- Chapra News: फोटो: 3 सफाई मित्रों को बुधवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते नगर आयुक्त रंजीत कुमार छपरा, एक संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छपरा नगर निगम की ओर से सदर अस्पताल के सहयोग से नगर निगम सभागार में बुधवार को सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 800 सफाई मित्रों को पीपीई किट, स्वास्थ्य जांच के साथ योजनाओं का लाभस्वास्थ्य परीक्षण एवं सम्मान शिविर का उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच, कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिविर में सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने नगर निगम के सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकीय टीम ने आवश्यक स्वास्थ्य जांच की तथा सफाई मित्र...