Chapra News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल रेफर
छपरा, जुलाई 2 -- Chapra News: एकमा। एकमा-महराजगंज मुख्य सड़क पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतनाथ मठिया गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. गंगा सागर बिंद ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया। घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: फोरलेन पर हादसे में बाइक सवार जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.