छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: एक माह पहले पिता का भी हुआ था निधन 15 मकेर के तारा अमनौर गांव में सड़क दुघर्टना में मृत वीरेंद्र सिंह के शोकाकुल परिजन मकेर, एक संवाददाता। मकेर प्रखंड के तारा अमनौर गांव निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक स्व. वैद्यनाथ सिंह के पुत्र थे।

शोक की लहर मृतक के चचेरे भाई सुभाष सिंह ने बताया कि परिवार के एक रिश्तेदार की वाराणसी में मौत हो गई थी। इस सिलसिले में वीरेंद्र सिंह को वाराणसी जाना था। साथ जाने वाले रिश्तेदार ने उन्हें भेल्दी के आगे मोलनापुर पहुंचने को कहा था, जहां से दोनों को एक साथ वाराणसी के लिए निकलना था। सुभाष सिंह उन्हें मोटरसाइकिल से मोलनापुर छोड़कर वापस लौट आए। इस दौरान रास्ते में किसी अज्...