Chapra News: सड़क हादसे में एकमा थाने के एसआई गंभीर रूप से घायल
छपरा, अगस्त 30 -- Chapra News: फोटो- 18- एकमा सीएचसी में घायल एसआई का प्राथमिक उपचार करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी एकमा। विभागीय प्रशिक्षण से लौट रहे एकमा थाना के एसआई जय प्रकाश निरंजन रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वे विभागीय कार्य से छपरा स्थित जिला मुख्यालय गए थे। काम पूरा करने के बाद बाइक से एकमा लौटने के दौरान छपरा-सीवान एनएच-531 पर कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार व बसडीला गांव के बीच अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस के साथ एकमा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एसआई को तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Siwan News आस्था, अखाड़ों की परंपरा और शौर्य का संगम है मौनिया बाबा का मेलाप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.