Chapra News: सड़क पर बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में कराया गया भर्ती
छपरा, अगस्त 10 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। मांझी-ताजपुर मुख्य सड़क पर प्रखंड मुख्यालय के समीप तीनमुहानी पर सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। करीब एक घंटे तक उसके सड़क पर पड़े रहने से आसपास के लोगों और राहगीरों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कई राहगीर रुककर उसे देखते रहे, लेकिन पहचान नहीं होने के कारण आगे बढ़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग उसके नशे में होने की आशंका जता रहे थे, जबकि कुछ का कहना था कि संभवतः किसी वाहन से गिरने के बाद वह बेहोश हुआ होगा। हालांकि, उसके बेहोश होने के कारणों की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर मांझी पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार करने के साथ उसकी पहचान कराने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.