छपरा, अगस्त 2 -- Chapra News: एकमा। प्रखंड की परसा उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या छह एवं सात में ग्राम कचहरी के सामने सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पानी जमा रहने और बरसात के दौरान उसके ओवरफ्लो होने से सड़क पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निवासियों की चिंताएँ ग्रामीणों का कहना है कि करीब दस वर्षों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। ग्रामीण योगेश तिवारी, रविन्द्र कुमार, मधुसूदन भगत, राजेश बारी, रामप्रांत राय, भीम यादव व अभिषेक यादव ने बताया कि सड़क पर हमेशा गंदा पानी जमा रहने से स्कूली बच्चों को प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। इससे फिसलकर दुर्घटना होने की आशंका...