छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: 1 जलालपुर एसएफसी गोदाम पर जाने वाली सड़क पर गिराई गई गिट्टी व खड़ा ट्रक जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम पर जाने वाली सड़क पर गिट्टी गिराए जाने व ट्रक खड़ा किए जाने के कारण शुक्रवार को पीडीएस को गोदाम से अनाज भेजने का काम ठप हो गया है। इसके कारण गोदाम के मजदूरों सहित पीडीएस दुकानदारों को परेशानी हो गई है। मालूम हो भवन निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा प्रखंड कार्यालय के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस क्रम में गोदाम पर वाहनों के आने जाने वाली सड़क पर गिट्टी का ढेर लगा दिया गया है जिसके कारण गोदाम से होम डिलीवरी स्टेप का कार्य ठप हो गया है। इस संबंध में गोदाम के मैनेजर तरुण राज ने बताया कि गोदाम जाने वाली सड़क से शीघ्र गिट्टी हटाए जाने के लिए सदर एसडीओ और जिला प्रबंधक को पत्र भेजा गय...