छपरा, अगस्त 23 -- Chapra News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक छपरा, हमारे संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सारण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्नबैठक की जानकरी उन्होंने बताया कि बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों को शामिल किया जाएगा। बैठक के माध्यम से पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वरीय पुलिस अधीक्षक ने...