छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: 15 - बनियापुर के डाढ़ीबाढ़ी में जलभरी में रविवार को शामिल श्रद्धालु भक्त बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखण्ड के डाढ़ीबाढ़ी गांव में रविवार को श्रीहनुमान लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का दशम वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाया गया। मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों श्रद्धालु भक्त और माताएं कलश लेकर घोड़े, हाथी और बैंड-बाजे के पर थिरकते और जय श्रीराम व बजरंग बली की जय का उद्घोष करते बनियापुर शिव मंदिर के जलाशय से जल भरकर हनुमत मंदिर प्रांगण पहुंचीं थी।

आयोजन का विवरण ज्ञात हो कि वर्ष 2016 में डाढ़ीबाढ़ी मंदिर प्रांगण में श्रीहनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और मारुति नंदन महायज्ञ का आयोजन किया गया था। उसी वर्ष से हर साल यह वर्षगांठ मनाई जाती है। इस आयोजन में ग...