Chapra News: श्रद्धा व अकीदत के साथ मनाई गई हजरत मकसूद बाबा की 35वीं शरीफ
छपरा, सितम्बर 26 -- Chapra News: एकमा। एकमा प्रखंड क्षेत्र के बिंदलाल के रामपुर पंचायत स्थित रामपुर बाजार के समीप हजरत मकसूद बाबा की 35वीं शरीफ श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मजार परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने मजार पर फूल व चादर चढ़ाकर फातिहा पढ़ी और परिवार व समाज की खुशहाली के साथ क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया रीता देवी, पारसा पूर्वी पंचायत की मुखिया अनीता देवी, प्रतिनिधि दीपक गिरी, मुन्ना मांझी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में हजरत मकसूद बाबा मजार के अध्यक्ष मौलाजिम अंसारी, गुलशन टेलर, सचिव आलमगीर, मुस्लिम अंसारी, हाफिज हुसैन, मंसर आलम, इमामुद्दीन व अख्तर अली समेत अन्य लोगों का सराहनीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.