Chapra News: शृंगार दुकान में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख
छपरा, अक्टूबर 6 -- Chapra News: पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धेनुकी बाजार स्थित मां सरस्वती शृंगार व गिफ्ट कॉर्नर की दुकान में सोमवार की रात आग लगने से लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। मुड़वा गांव निवासी दुकानदार गजेंद्र कुमार सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे आनन-फानन में दुकान पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। अग्निशमन कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक आशंका है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी। दुकानदार के अनुसार, अगलगी की घटना में नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के शृंगार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.