छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: दिघवारा, निसं। शीतलपुर पावर ग्रिड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण गुरुवार, 17 जुलाई को जैतिया एवं दरियापुर विद्युत उपकेंद्रों से होने वाली बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रहेगी। शीतलपुर पावर ग्रिड की सहायक कार्यपालक अभियंता सोनाली ने बताया कि ग्रिड में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जैतिया और दरियापुर विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान आवश्यक विद्युत कार्य पहले से निपटा लेने की अपील की है। बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने कहा है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...