Chapra News: शिवधनुष टूटते ही गूंजा श्रीराम का जयघोष, श्रद्धालु हुए भावविभोर
छपरा, अक्टूबर 16 -- Chapra News: मलखाचक की रामलीला में जनकपुर के दरबार का जीवंत मंचन, हजारों दर्शक बने ऐतिहासिक प्रसंग के साक्षी फोटो 15 : मलखाचक में दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित रामलीला में शिवधनुष तोड़ते भगवान श्रीराम। दिघवारा, निज संवाददाता। प्रखंड के मलखाचक गांव में दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित रामलीला के मंच पर गुरुवार की रात भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामलीला के छठे दिन रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंग शिवधनुष भंग का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित हजारों दर्शक भावविभोर हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: धनुष तोड़ने वाला कोई शिव का प्यारा ही होगा से गूंजा पंडाल रामलीला में जनकपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.