Chapra News: शिक्षक के घर में घुसकर बक्सा ले उड़े चोर
छपरा, अगस्त 23 -- Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरैया गांव में शनिवार की रात चोर शिक्षक सरोज शर्मा के घर में घुसकर गहने व कपड़ों से भरा बक्सा चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में शिक्षक ने मांझी थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। गर्मी अधिक होने के कारण कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।
घटना का विवरण रविवार की सुबह नींद खुलने पर कमरे से बक्सा गायब मिला। बक्से में गहने व कपड़े रखे हुए थे। शिक्षक के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फलदार पौधा वितरण समारोह मढ़ौरा में फलदार पौधा वितरण व सम्मान समारोह आयोजित मढ़ौरा। एक संवाददाता शिल्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.