Chapra News: शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डीपीओ से मिले
छपरा, जुलाई 16 -- Chapra News: छपरा। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, सारण के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) प्रियंका रानी से शिष्टाचार मुलाकात की। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित सेवा संबंधी मामलों को प्रमुखता से उठाया। इनमें प्रधान शिक्षकों के अंतर वेतन का भुगतान, विशिष्ट शिक्षकों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान, नियमित शिक्षकों के प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति तथा चिन्हित मध्य विद्यालयों में केवल प्रधानाध्यापकों से ही वेतन विपत्र तैयार कराने की व्यवस्था लागू करने की मांग शामिल रही। संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्थापना शाखा शिक्षकों के सेवा संबंधी मामलों की सबसे महत्वपूर्ण इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.