छपरा, नवम्बर 10 -- पुलिस प्रशिक्षण और पंचायत विकास कार्य Chapra News: थानों में प्रतिदिन रॉल कॉल और शारीरिक प्रशिक्षण का हो रहा आयोजन छपरा, हमारे संवाददाता। सारण जिले में पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने, अनुशासन बनाए रखने और ड्यूटी के प्रति तत्परता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न थानों में प्रतिदिन रॉल कॉल व शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) का आयोजन किया जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार थानाध्यक्षों की ओर से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित रूप से रॉल कॉल और पीटी कराया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रखने पर जोर दिया जा रहा है। रॉल कॉल के दौरान थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की जा...