Chapra News: शादी की नीयत से छात्रा को भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
छपरा, अक्टूबर 4 -- Chapra News: दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को शादी की नीयत से भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में छात्रा की मां ने बताया है कि उसकी पुत्री अरविंद नगर उच्च विद्यालय में पढ़ने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। छात्रा की मां ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने शादी की नीयत से उसकी पुत्री को भगा लिया है। उसने पुलिस से छात्रा की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है。
बाइक के धक्के से युवक घायल छपरा रेफर तरैया। थाना क्षेत्र के शीतलपुर बाजार में बाइक के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शीतलपुर गांव निवासी अरुण कुमार के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.