छपरा, अक्टूबर 28 -- Chapra News: एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य इंस्टाग्राम पर तीन माह पहले हुई थी दोस्ती टाउन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तारछपरा, हमारे संवाददाता। शहर के टाउन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का बुधवार को मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शहर के सलेमपुर मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता और आरोपित के बीच करीब तीन माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि युवक पीड़िता से मिलने उसके घर की छत पर प...