Chapra News: शराब व अपराध के खिलाफ विशेष अभियान में 43 गिरफ्तार, दो देसी कट्टा व 437 लीटर शराब बरामद
छपरा, सितम्बर 8 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता l पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 43 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 12 वारंटी और छह शराब कारोबारी शामिल हैं। शराब कारोबार के मामले में छह, शराब सेवन के आरोप में 16, चोरी के मामले में तीन, हत्या के प्रयास में एक, वारंट के मामले में 12, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो, अपहरण के मामले में एक और आर्म्स एक्ट के तहत दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। अभियान के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 437.54 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसमें 431 लीटर देसी शराब और 6.54 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, चार मवेशी, एक पिकअप और सोने का एक आभूषण बरामद किया गया। पुलिस ने दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए। वहीं, अपहरण के मामलों से संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.