Chapra News: शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
छपरा, अगस्त 2 -- Chapra News: एकमा। एकमा थाना पुलिस ने पूर्वी ढाला मोड़ के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया। उसकी पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा बाजार निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.